Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

कूचबिहार रैली में मुख्यमंत्री ममता ने साधा निशाना, बोलीं - भाजपा कर रही अत्याचार, जनता सतर्क रहे

महिला आरक्षण बिल को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना था कि इसे परिसीमन के साथ जोड़ना एक साजिश है, जिसके जरिए राज्य का विभाजन, मतदाताओं के नाम हटाने और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की कोशिश की जा रही है।

16 Apr 2026

कूचबिहार रैली में मुख्यमंत्री ममता ने साधा निशाना, बोलीं - भाजपा कर रही अत्याचार, जनता सतर्क रहे

कूचबिहार, 16 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का प्रचार अभियान अपने चरम पर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र के घोजाडांगा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार साबलू बर्मन के समर्थन में आयोजित की गई थी।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देश के विभिन्न विपक्षी नेता, जिनमें उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, एमके स्टालिन और तेजस्वी यादव शामिल हैं, उनसे संपर्क में हैं और सभी का मानना है कि बंगाल में भाजपा अत्याचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नहीं हैं और वह एजेंसियों के जरिए फॉर्म भरवाकर लोगों को बैठाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में पैसे के दम पर प्रभाव डालने की कोशिश कर रही है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना था कि इसे परिसीमन के साथ जोड़ना एक साजिश है, जिसके जरिए राज्य का विभाजन, मतदाताओं के नाम हटाने और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बिना नाम लिए केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग लोगों को बाहर निकालने की बात कर रहे हैं, उन्हें ही डिटेंशन कैंप भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ‘मातृशक्ति कार्ड’ को लेकर भी भाजपा की आलोचना की और लोगों से अपील की कि वे किसी भी फॉर्म में अपनी निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और बैंक विवरण साझा न करें।

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भले ही अभी उनके पास इसकी जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन भविष्य में यह उनके ही नियंत्रण में होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कूचबिहार रैली में मुख्यमंत्री ममता ने साधा निशाना, बोलीं - भ
महिला आरक्षण बिल को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना था कि इसे परिसीमन के साथ जोड़ना एक साजिश है, जिसके जरिए राज्य का विभाजन, मतदाताओं के नाम हटाने और राष्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News